मोहब्बत ने बेटा जन्मा तो मिली बेवफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को शादी का झांसा देकर वो दरिंदा उसे दो साल तक हवस का शिकार बनता रहा। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। कुल्लू के बंजार के तहत एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति दो साल तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसी दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई।
जब इस बात का पता उसके प्रेमी को लगा तो उसने उसे अपनाने से मना कर दिया। वहीं नाबालिग ने एक बेटे को जन्म दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पड़ोस के क्वार्टर में रहता है दरिंदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की इस नाबालिग के साथ आरोपी ने बहला फुसला कर शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग ने 29 मार्च को एक बच्चे को जन्म दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार तथा पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार की 15 साल की नाबालिग को उसके पड़ोस में क्वार्टर में रहने वाले लड़के ने शादी के झांसे में फंसाया। उसने लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया है।
आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि नाबालिग के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं 376 पोक्सो एक्ट के सेक्शन 6 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया है। आरोपी फरार हो गया है।
जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि लड़कियां किसी भी तरह के झूठे बहकावे में न आएं। कई मामलों में सामने आया है कि आरोपी लड़कियों को शादी का झांसा देकर उन्हें हवस का शिकार बना लेते हैं। ऐसे मामलों में बिल्कुल सचेत रहें।