फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rahul Gandhi, former national president of Congress again reached Shimla

फिर शिमला पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

Sat, 25 Sep 2021 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 07:45 PM IST
सार

राहुल गांधी दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी के साथ नई दिल्ली गए थे। शनिवार को वह फिर शिमला आ गए। यह उनका निजी दौरा है। वह प्रियंका के छराबड़ा स्थित घर में ठहरे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi, former national president of Congress again reached Shimla
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को फिर शिमला पहुंच गए हैं। कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले से ही शिमला में हैं। राहुल गांधी दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी के साथ नई दिल्ली गए थे। शनिवार को वह फिर शिमला आ गए। यह उनका निजी दौरा है। वह प्रियंका के छराबड़ा स्थित घर में ठहरे हैं। बता दें, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का छराबड़ा में अपना घर है। बनने से पहले यह मकान तीन बार तोड़ा भी गया। प्रियंका बंगले को हिमाचली शैली में बनवाया है। निर्माण में स्लेट, पत्थर और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा भवन के अंदर की साज सज्जा में भी प्रियंका ने खास दिलचस्पी दिखाई और दीवारों से मैच करते परदे और सोफे पर कपड़ा तक लगाया गया है। आशियाना के आसपास की खाली पड़ी जमीन में फलदार पेड़ और फूलों की क्यारियां तैयार करवाई गई हैं। 

विज्ञापन


प्रियंका घर बनने के बाद छराबड़ा आती रहती हैं। बीते 20 सितंबर को पंजाब में सियासी उथल-पुथल के बीच थकान मिटाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पति रॉबर्ट वाड्रा यहां पहले पहुंच चुके थे। इसके बाद 22 सितंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला से दिल्ली लौट गए थे। लेकिन अब शनिवार को राहुल गांधी फिर शिमला पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed