हॉस्टल में रैगिंग, सीनियर ने की थी एमबीबीएस छात्र की पिटाई, थाने पहुंचा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में जूनियर के साथ रैगिंग करने के आरोपी सीनियर छात्र के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने थाना सदर में एफआईआर दर्ज करवा दी है। यह शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर अशोक शर्मा की ओर से दी गई है।
सीनियर छात्र पर आरोप है कि उसने रविवार रात को हॉस्टल में प्रथम साल के एक जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा। अगले दिन सुबह सभी जूनियर शिकायत लेकर प्रिंसिपल के पास आए और आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कॉलेज प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद मामला पुलिस को सौंपा। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शिकायतकर्ता एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र है। रविवार आधी रात को एमबीबीएस 2012 बैच के एक सीनियर ने उस पर हमला कर दिया।
जांच के बाद पाया गया रैगिंग का मामला, केस दर्ज
पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया कि सीनियर ने उसके साथ रैगिंग की है। प्राचार्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया। तीन सदस्यीय टीम से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी।
प्रिंसिपल ने सोमवार देर रात लक्कड़ बाजार चौकी को सूचित किया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी ने की है।