{"_id":"5d47dae58ebc3e6cf805f965","slug":"pso-pistol-theft-case-recovered-from-ludhiana-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीपीएस के पीएसओ की चोरी पिस्टल लुधियाना से बरामद, सुंदरनगर से दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व सीपीएस के पीएसओ की चोरी पिस्टल लुधियाना से बरामद, सुंदरनगर से दो दबोचे
Mon, 05 Aug 2019 01:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज विभाग के पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर के पीएसओ की चोरी हुई पिस्टल पंजाब के लुधियाना से बरामद हुई है। पंजाब के लुधियाना में बदमाश इस चोरी की गई सर्विस पिस्टल के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इसी दौरान लुधियाना पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पंजाब पुलिस ने बीबीएमबी कॉलोनी से भी दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लुधियाना से धरे गए बदमाशों से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पिस्टल को हिमाचल के एक युवक से खरीदा गया था। इस पर मामले की जांच कर रही लुधियाना पुलिस की टीम ने सुंदरनगर की बीबीएमबी कॉलोनी में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस की टीम दोनों को पंजाब ले गई है। लुधियाना पुलिस द्वारा बदमाशों से पकड़ी गई पिस्टल का बट्ट व बाडी नंबर का मिलान चोरी हुई पिस्टल से हो गया है।
विज्ञापन
एसएचओ बीएसएल कॉलोनी कमलकांत ने कहा कि लुधियाना पुलिस की टीम बीबीएमबी कॉलोनी में आई थी। पंजाब पुलिस ने बीबीएमबी कॉलोनी में रहने वाले 2 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस पूर्व सीपीएस के पीएसओ की पिस्टल चोरी मामले से संबंधित रिकॉर्ड भी थाना से साथ लेकर गई है।
विज्ञापन