फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   probe in scholarship scam of himachal pradesh

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी

Tue, 27 Nov 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Nov 2018 01:59 PM IST
विज्ञापन
probe in scholarship scam of himachal pradesh

कई सौ करोड़ के कथित छात्रवृत्ति घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है। जिस शिक्षा विभाग ने गृह विभाग के जरिये मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को देने की कवायद शुरू की, वह अब इस पर मौन है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही शिमला पुलिस भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गृह विभाग इस बात का इंतजार कर रहा है पुलिस जांच किसी दूसरी एजेंसी से कराने की आख्या दे, ताकि जांच सीबीआई को भेजी जा सके।
विज्ञापन


जाहिर है कि शुरू से ही जिस मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर हो हल्ला मचा हुआ था। अब उस मामले में शिक्षा विभाग, गृह विभाग और पुलिस तीनों ही मौन हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मामले को लेकर स्थिति साफ  नहीं

probe in scholarship scam of himachal pradesh

खास बात यह है कि इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे मंत्रिमंडल से चर्चा के बाद खुद भी सीबीआई जांच का एलान कर चुके हैं। अब तक मामले को लेकर स्थिति साफ  नहीं है।

हाल यह है कि पुलिस के आला अधिकारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि मामला सीबीआई जब तक अपने हाथ में नहीं लेते, तब तक जांच की खानापूर्ति जारी रहेगी। वहीं, गृह विभाग पुलिस की ओर से जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी को देने की सिफारिश का इंतजार कर रहा है।

जाहिर है विभागों की इस उदासीन रवैये के चलते जांच ठप होने की कगार पर पहुंच गई है। अब देखना यह है कि जिस मामले को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक एलान कर चुके हैं, उसे शासन सीबीआई को कब तक भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed