फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner crossed the boundary wall of jail in Mandi

कैदी की ऐसी करतूत कि अवाक रह जाएंगे आप

Thu, 04 Dec 2014 12:28 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
prisoner crossed the boundary wall of jail in Mandi

सब जेल मंडी में हत्या के मामले में सजायाफ्ता कैदी बुधवार सुबह 15 से 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदी के फरार होने से जेल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही सिटी पुलिस चौकी व जेल प्रशासन ने सभी रास्तों में नाकाबंदी कर कैदी को रंधाड़ा के समीप दबोच लिया। जेल से कैदी के फरार होने पर जेल प्रशासन ने जांच बिठा दी है।

विज्ञापन


साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जेल वार्डन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कैदी हीरा लाल निवासी गया बिहार बॉस्टल सब जेल मंडी में अपने साथी की हत्या करने की सजा काट रहा था। बुधवार सुबह बॉस्टल बैरक पर जेल वार्डन देविंद्र तैनात था। इस बीच देविंद्र के आसपास जाने पर कैदी ने नाश्ता करने के बाद मौका देखते हुए जेल की दीवार को फांदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

साथी की कर दी थी हत्या

prisoner crossed the boundary wall of jail in Mandi

बाद में बैरक में दो कैदी न होने पर देविंद्र ने जेल परिसर में छानबीन की, लेकिन कैदी का कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने पर तुरंत हरकत में आकर जेल प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर सभी रास्तों में नाकाबंदी कर दी। कैदी के पास रुपये न होने के कारण पैदल ही शहर के आसपास होने पर पुलिस व जेल प्रशासन ने मिलकर छानबीन शुरू की और रंधाड़ा के समीप दबोच लिया।

20 वर्षीय कैदी हीरा लाल कुल्लू के होटल में काम करता था और उसने अपने साथी की हत्या की थी। जिस पर उसे कोर्ट से उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। लेकिन हाईकोर्ट से सजा को पांच साल किया गया है और करीब आठ माह बाद कैदी रिहा होने वाला था।

इधर, सब जेल उप-अधीक्षक एनआर भारद्वाज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर कैदी को पकड़ लिया गया है। उधर, सिटी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि कैदी के भागने के मामले में लापरवाही बरतने पर जेल वार्डन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed