{"_id":"00b7ed9ff1326ca8caea9543d9da72c8","slug":"priest-dead-body-found-a-naina-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयनादेवी मंदिर में मिला पुजारी का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नयनादेवी मंदिर में मिला पुजारी का शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में ऋषिकेश के धराड़सानी क्षेत्र के माता नयना देवी मंदिर में संदिग्ध परिस्थितियों में पुजारी का शव मिलने सनसनी फैल गई है। सोमवार देर शाम को स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पुजारी की पहचान बलदेव दास (70) लुधियाना के रूप में हुई है। पुजारी के शरीर पर चोट के निशान हैं। लेकिन, मौत के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पुजारी के शव से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव स्थानीय लोगों को सौंपा।
विज्ञापन
इस संबंध में मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मृतक बलदेव (70) का शव सोमवार सायं मंदिर के पास मिला। स्थानीय लोगों को मिला था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। दुर्गम क्षेत्र में देर रात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया था। सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मौत की वजह मारपीट हो सकती है। ऐसे में पुजारी की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को लेकर संशय में है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। मृतक पुजारी लुधियाणा का रहने वाला था और नयना देवी मंदिर में करीब तीन सालों से रह रहा था। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।