फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police seized smack drug from two student at hamirpur

इंजीनियरिंग का छात्र और कॉमर्स की छात्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार

Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 19 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
police seized smack drug from two student at hamirpur
डेमो

जिला मुख्यालय हमीरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र और कॉमर्स की छात्रा को स्मैक के साथ पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


एक आरोपी पंजाब की एक यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। आरोपी युवक के पिता बैंक में बड़े पद पर, जबकि माता सरकारी अधिकारी हैं। आरोपी छात्रा निजी महाविद्यालय में कॉमर्स की पढ़ाई कर रही है। युवती के पिता सरकारी ठेकेदार हैं, जबकि माता दुकान करती हैं। 
विज्ञापन


थाना हमीरपुर के सहायक उपनिरीक्षक कुशा दत्त बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे थाना के अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। जब वह जिला न्यायालय के बाहर संपर्क मार्ग प्रताप नगर के पास पहुंचे तो वहां से एक लड़का और लड़की गुजर रहे थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस ने ली तलाशी

police seized smack drug from two student at hamirpur

शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 2.58 ग्राम स्मैक की 18 पुड़ियां और एक सीरिंज, जबकि युवती से 38 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई।

थाना प्रभारी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा (आईपीएस) ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएचओ हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने जिला के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को पर्याप्त समय दें और उनकी रोज की गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों को गलत काम में न पड़ने दें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और नशा न केवल बच्चों बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed