{"_id":"5e3aea5e8ebc3ee5ff245365","slug":"police-recruitment-fraud-three-days-police-remand-to-eight-jawans-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: गिरफ्तार आठ जवानों को तीन दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: गिरफ्तार आठ जवानों को तीन दिन का पुलिस रिमांड
Wed, 05 Feb 2020 09:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा फर्जीवाड़े में गिरफ्तार आठ पुलिस कर्मचारियों को बुधवार को पालमपुर कोर्ट ने तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ पुलिस कर्मियों को बुधवार को पालमपुर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की ओर से गठित एसआईटी की टीम ने अलग-अलग जगहों पर नौकरी कर रहे इन आठ पुलिस जवानों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इनमें से छह के खिलाफ भवारना और दो के खिलाफ पालमपुर में मामला दर्ज था। पुलिस में सेवाएं दे रहे इन जवानों को पुलिस ने बनगढ़, जंगलबैरी और सकोह बटालियन से गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड बिक्रम ने फर्जी तरीके से इन जवानों की लिखित परीक्षा पास करवाई थी। इसके बाद ये पुलिस जवान फर्जी तरीके से पुलिस में भर्ती हो गए थे। उधर, एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ पुलिस कर्मियों को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन