{"_id":"5d56cd518ebc3e897a65ab28","slug":"police-recruitment-forgery-three-more-arrested-and-raid-to-search-kingpin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: मामले में तीन और गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जगह-जगह दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: मामले में तीन और गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जगह-जगह दबिश
Fri, 16 Aug 2019 09:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताए जा रहे आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। जवाली का बिक्रम अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
उधर, 24 आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किए गए। कोर्ट ने 11 आरोपियों को 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड और 13 अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते गुरुवार को भी एसआईटी ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनमें संदीप कुमार (24) निवासी गारन डाकघर गरियाल तहसील फतेहपुर कांगड़ा, प्रतीक गुलेरिया (25) निवासी गगेड़ तहसील जवाली कांगड़ा, साहिल कुमार (21) निवासी दरकाटी तहसील जवाली कांगड़ा शामिल हैं। इन सभी आरोपियों को कोर्ट ने 20 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन