फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police recovered dead body of a baby at rohru.

शर्मनाक! झाड़ियों में फेंक दिया नवजात बच्ची का शव

Wed, 02 Sep 2015 09:35 PM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
police recovered dead body of a baby at rohru.

शिमला के साथ लगते रोहड़ू में मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार देर शाम रोहड़ू में नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची का शव करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पूर्व नवजात बच्ची को सड़क से नीचे झाड़ियों में फेंका गया है। बाद में शव लुढ़कते हुए रोहडू निवासी गोपाल चौहान के बगीचे में आ पहुंचा। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे जब गोपाल अपनी मां के साथ बगीचे में घास काट रहा था तो उसने सेब के बगीचे में एक नवजात शिशु का शव देखा। गोपाल ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Trending Videos

10 दिन पहले फेंका गया है शव

police recovered dead body of a baby at rohru.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बच्ची का शव गली-सड़ी गली अवस्था में था। शुरुआती जांच में पता चला है कि शव करीब दस दिन पुराना है। शव को अढ़ाल मार्ग से नीचे शिखड़ी खड्ड की तरफ फेंका गया था। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहडू पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना उन्हें मंगलवार देर शाम मिली। बच्ची को करीब दस दिन पहले सड़क से नीचे फेंका गया था। इस कारण शव काफी गल चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात बच्ची को फेंकने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed