फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police put challan against 149 employees

बोर्ड के 149 कर्मचारियों पर लटक गई तलवार

Fri, 28 Mar 2014 05:44 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
Police put challan against 149 employees

शिक्षा बोर्ड फर्जी प्रमाणपत्र केस से जुड़े दो मामलों में पुलिस को बोर्ड की प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही अदालत में मामले में संलिप्त करीब 149 कर्मचारियों के खिलाफ चालान पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन


पुलिस 100 कर्मचारियों के चालान कोर्ट में पेश कर चुकी है। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में बोर्ड कर्मचारियों से लेकर डाकिये और छात्रों की संलिप्तता पाई गई थी।
विज्ञापन


पुलिस आगामी कार्रवाई को लेकर बोर्ड से प्रोसिक्यूशन स्वीकृति की मांग कर रही थी। इसे लेकर कई बार पुलिस नोटिस भी भेज चुकी थी।
अब मामले में प्रोसिक्यूशन स्वीकृति मिल गई है। चालान पेश होने के बाद अदालत आरोपियों के खिलाफ फैसला लेगी।

249 कर्मचारियों की हुई थी गिरफ्तारियां

Police put challan against 149 employees

दसवीं कक्षा फर्जी प्रमाणपत्र मामले में 249 कर्मचारियों की गिरफ्तारियां हुई थीं। इनमें हर सेक्‍शन से दर्जनों कर्मचारी आए दिन गिरफ्तार किए गए।

जमा एक व दो कक्षा मामले में 113 गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें दो मुख्य आरोपी थे। आठवीं कक्षा मामले में 42 गिरफ्तारियां हुई थीं। इसमें भी दो मुख्य आरोपी थे।

इस मामले में बोर्ड से 68 कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई थी। एएसपी बशेर सिंह का कहना है कि प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े में एक चालान पेश किया जा चुका है। अब दो और चालान अदालत में पेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed