महिला कांस्टेबल ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं अपनी खुशी के लिए मर रही हूं। मुझे मरने का दिल कर रहा है। किसी को कुछ नहीं कहना .... ठीक है। सुसाइड नोट लिखा और दुपट्टे से फंदा लगाकर 26 साल की महिला कांस्टेबल तृप्ता देवी ने अपनी जान दे दी।
घटना किन्नौर जिले के छोल्टू की है। यहां फिफथ बटालियन जंगलबैरी की कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है। महिला कांस्टेबल के इस कदम से हर कोई सन्न है।
19 मार्च को तृप्ता को छोल्टू परियोजना परिसर में तैनात किया गया था। तृप्ता ने शनिवार देर रात अपने रूम में बेड पर कुर्सी रखी और पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
मैस नहीं पहुंचने पर हुआ शक
तृप्ता कांगड़ा जिले की ज्वालाजी तहसील के गांव खेरिया की रहने वाली थी। पुलिस को घटना की भनक रविवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे लगी। सभी पुलिस कर्मी मैस में पहुंचे लेकिन तृप्ता नहीं पहुंची।
अन्य साथियों ने तृप्ता के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। दूसरी ओर से कमरे में झांककर देखा तो तृप्ता पंखे से लटक रही थी।
एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने कहा कि तृप्ता ने आत्महत्या किस वजह से की है, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। तृप्ता के शव को पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह क्षेत्र ज्वालामुखी परिजनों के पास भिजवा दिया गया है।