फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police find out accused who threatening rikhi ram kaundal.

पकड़ा गया हिमाचली विधायक को धमकी देने वाला

Wed, 07 Jan 2015 11:16 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
police find out accused who threatening rikhi ram kaundal.

झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने और गाली गलौच के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिल गया है। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के पश्चात घराण पंचायत के प्रधान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले में जल्द ही न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक छानबीन के दौरान मोबाइल नंबर घराण पंचायत के प्रधान जगदीश का निकला। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल को कुछ अरसे पहले एक शख्स ने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस बारे तलाई थाना में मामला दर्ज किया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर इस मामले में घराण पंचायत के प्रधान जगदीश को आरोपी बनाया गया है।

ऐसे हुआ खुलासा

police find out accused who threatening rikhi ram kaundal.

एसएचओ ने उसे बाकायदा सीआरपीसी की धारा 41(ए) के तहत नोटिस जारी किया है। जिसके तहत आरोपी को पूछताछ के लिए समय-समय पर थाने में बुलाया जा रहा है। हालांकि, प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रधान ने पहले ही अग्रिम जमानत ले रखी थी। गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में विधायक रिखी राम कौंडल को मोबाइल पर धमकी मिली थी। विधायक ने तलाई थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। छानबीन के दौरान मोबाइल नंबर घराण पंचायत के प्रधान जगदीश का निकला।

तलाई थाना के एसएचओ प्रेम सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर मोबाइल प्रधान जगदीश का निकला। उसे सीआरपीसी 41(ए) के तहत नोटिस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed