{"_id":"5d14da368ebc3e3c69286525","slug":"police-chowk-incharge-suspended-for-negligence-in-work-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में कोताही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित, क्राइम बैठक में गिरी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
काम में कोताही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित, क्राइम बैठक में गिरी गाज
Thu, 27 Jun 2019 08:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में ड्यूटी में कोताही बरतने पर स्थानीय चौकी प्रभारी गुरमेल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने उक्त आदेश को तुरंत प्रभाव से लागू करने को कहा है। चौकी प्रभारी पर कर्तव्य का सही निर्वहन न किए जाने की शिकायत पर जिला की क्राइम बैठक में पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
निलंबन आदेश में कहा गया है कि पुलिस चौकी मैहतपुर में 2019 के दौरान मादक द्रव्य एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत केवल एक अभियोग ही पंजीकृत किया गया है, जोकि चौकी के अन्य कर्मियों ने पकड़ा था। पत्र के मुताबिक 21 जून को विभाग की मासिक अपराध बैठक में चौकी प्रभारी ने इस बात को कबूला है कि वर्ष 2018-19 के दौरान अभी तक मादक द्रव्य एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत कोई भी अभियोजन दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विभाग के पत्र के मुताबिक चौकी प्रभारी को एक एडवाइजरी नोट दिया गया था। परंतु अधिनियम के तहत कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि चौकी प्रभारी को कर्तव्य के प्रति संजीदगी न दिखाने को लेकर निलंबन आदेश जारी कर लाइन हाजिर किया है। सूत्रों के मुताबिक 22 जून, 2018 को चौकी प्रभारी गुरमेल सिंह ने स्वेच्छा से मैहतपुर चौकी प्रभारी में तैनाती करवाई थी।
विज्ञापन