फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest accused in women murder case at sirmaur.

पुलिस ने की घेराबंदी, पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Mon, 08 Feb 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 08 Feb 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
police arrest accused in women murder case at sirmaur.

जंगल में पत्नी को मौत के घाट उतारकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को घेराबंदी करनी पड़ी। मामला हिमाचल के सिरमौर का है। यहां मुस्लिम पत्नी की हत्या के आरोपी रितेश कुमार को पुलिस ने उसके गांव ईसमाइलपुर, जिला उनाव (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी 20 जनवरी को अपनी पत्नी हसीना बानो उर्फ रेणु की त्रिलोकपुर के जंगल में हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने रविवार को कहा कि मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। इसमें एएसआई जयदेव, एचसी शमीम अख्तर व एचएचसी अफजल हुसैन शामिल थे।
विज्ञापन


टीम ने पहले महिला की पहचान के लिए कालाअंब व आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर पूछताछ की। हरियाणा के झीड़ीबाला में महिलाओं ने उसकी पहचान कर बताया कि वह अपने पति के साथ झीड़ीबाला गांव में राम रतन सरपंच के मकान में किराए पर रहती थी। टीम ने वहां से आरोपी के सुराग का पता कर बीती 4 फरवरी को गांव ईसमाइलपुर जिला उनाव उत्तर प्रदेश में घेराबंदी कर आरोपी रितेश कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के लिए 6 फरवरी को कालाअंब लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी कालाअंब के एक सरिया उद्योग में काम करता था। उसकी हसीना बानो के साथ रायबरेली में मुलाकात हुई थी। वह एक फैक्टरी में काम करती थी। वर्ष 2014 में पहचान के बाद आरोपी रितेश ने उसके साथ शादी कर ली। बाद में वह उसे कालाअंब लेकर आया जहां पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। एसपी ने बताया कि महिला के असली पते की छानबीन की जा रही है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 12 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed