फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   plan of kidnep to buy motercycle.

बाइक खरीदने के लिए बेटे ने रची खतरनाक साजिश

Thu, 05 Mar 2015 12:54 PM IST
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
plan of kidnep to buy motercycle.

बाइक खरीदने के लिए युवक ने अपहरण की एक बड़ी साजिश रच डाली। यही नहीं पैसे न देने पर किडनी निकालकर बेचने की धमकी भी दे दी। इस धमकी से घबराए युवक के पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गहनता से मामले की जांच शुरू की। आखिरकार किडनेपिंग के इस केस में ऐसा खुलासा हुआ कि पिता भी चौंक गया। पुलिस के अनुसार यह मामला बिहार के संतकबीरनगर से जुड़ा है।
विज्ञापन


यहां धनघटा के नन्हिया नायक गांव से संदीप उर्फ मिथुन (18) पुत्र रामशिव छह माह पहले ममेरे भाई के साथ रोजगार की तलाश में फरीदाबाद गया था। दोनो में कहासुनी के बाद वह रोजगार के लिए बिहार के एक परिचित युवक के साथ हिमाचल प्रदेश के शिमला में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक पाने के लिए रची साजिश

plan of kidnep to buy motercycle.

शिमला में वह ठेके पर पेंटिंग का काम करने लगा। इसे बाइक खरीदनी थी। मगर पैसे न होने से यह परेशान हो गया। इसने एक प्लान बनाया ताकि पैसा हासिल किया जा सके। इसने अपने पिता को फोन लगाया और कहा कि वह किडनेप हो गया है।

किडनेपर उसे छोड़ने के एवज में 15 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। यही नहीं, यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह उसकी किडनी निकालने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने फोन पर पिता को जल्द पैसों का इंतजाम करने की बात कही।

उधर, 24 फरवरी को पिता रामशिव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर जानकारी दी कि उसके बेटे संदीप ने अपने चाचा भालचंद के मोबाइल पर फोन करके सूचना दी कि उसे शिमला में उसका किडनैप कर लिया गया है। यदि एक मार्च 2015 तक 15 हजार रुपये नही पहुंचाए गए तो लोग उसकी किडनी निकाल लेंगे।

ऐसे हुआ भंडाफोड़

plan of kidnep to buy motercycle.

एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर लोहरैया चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र त्रिपाठी, सर्विलांस सेल के सिपाही आकाश यादव और धनघटा थाने के सिपाही संदीप जायसवाल को शिमला भेजा गया।

वहां सर्विलांस से पहले पुलिस ने ठेकेदार को पकड़ा। उसके बाद ठेकेदार के जरिए पुलिस युवक संदीप तक पहुंची। एसपी के मुताबिक पूछताछ में संदीप उर्फ मिथुन ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करता था।

पूछताछ में इसने सारी साजिश बता दी। इसने बताया कि किडनेपिंग का प्लान इसने खुद बनाया ‌था ताकि पैसे मिलने पर यह बाइक खरीद सके। फिलहाल पुलिस ने पिता को भी इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed