{"_id":"abb59b39e5308d8dfb87b2e7e8f9d907","slug":"patwari-was-caught-red-handed-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 09 Jun 2014 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस की टीम ने जमीन की निशानदेही मामले में पटवारी को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
जमीन की निशानदेही को लेकर रिश्वत मांगने पर शिकायतकर्ता प्रहलाद सिंह ने विजिलेंस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद विजिलेंस थाना में एक टीम का गठन किया गया।
टीम में इंस्पेक्टर प्रेम चंद, जगदीश चंद, ओमप्रकाश और अन्य शामिल थे। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने एक प्लान बनाया। जवाली तहसील के पटवार सर्कल जरोट का पटवारी हरबंस विजिलेंस के जाल में फंस गया।
विज्ञापन
काम करने से कर रहा था आनाकानी
विजिलेंस ने पटवारी हरबंस को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी जमीन की निशानदेही करवाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन
बिना रिश्वत के वह काम करने के लिए आनाकानी कर रहा था। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी विजिलेंस बिमल गुप्ता ने कहा कि पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।