फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online Shopping fraud in Solan Man duped of one lakh rupee Himachal pradesh

ऑनलाइन शॉपिंग कर जूते खरीदना पड़ा महंगा, शातिरों ने खाते से उड़ा लिए एक लाख

Sat, 15 Feb 2020 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2020 12:10 PM IST
सार

  • ऑनलाइन मंगवाए जूते वापस करने के चक्कर में खाते से उड़ा लिए एक लाख 
  • कंपनी को वापस किए थे जूते, रिफंड को फोन पर आया मेसेज वापस किया तो लगा चूना
  • चार बार निकले 25-25 हजार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन

विज्ञापन
Online Shopping fraud in Solan Man duped of one lakh rupee Himachal pradesh
Online Fraud - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। धोखेबाज तरह-तरह के पैंतरे अपनाकर लोगों की जमापूंजी लूट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीबीएन में सामने आया है। एक शख्स को कंपनी से मंगवाए जूते वापस करने की एवज में एक लाख की चपत लग गई। इसके नंबर पर कस्टमर केयर से आए सात फोन कॉल के बाद जब वापस फोन किया तो कहा गया कि इसे कस्टमर केयर को जीएसटी देना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके लिए यह उसके नंबर पर मेसेज भेज रहा है, जिसे वापस भेज दो। यूपीआई पिन डालकर लिंक वापस क्या भेजा कि इसके खाते से चार बार पैसे निकालते हुए एक लाख रुपये उड़ गए। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मनोहर चंद पुत्र मोहन लाल निवासी गांव रोहिंडी तहसील परबतसर जिला नागौर राजस्थान ने बताया कि उन्होंने एक कंपनी से ऑनलाइन जूते मंगवाए थे।
विज्ञापन


ठीक नहीं आने पर वापस कर दिए और पैसे वापस लेने के लिए कंपनी के कस्टमर केयर से बात की। वहां से कहा गया कि पैसे वापस कर देंगे। इसके फोन पर एक नंबर से सात बार मिस्ड कॉल आईं, लेकिन फोन चार्ज पर होने से वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। बाद में वापस उस नंबर पर फोन किया। सामने वाले ने कहा कि वह कस्टमर केयर से बोल रहा है और उस रिफंड के लिए मेसेज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसेज वापस करते ही उसके खाते से 25-25 हजार रुपये चार बार निकाले गए और उसे एक लाख खाते से उड़ गए। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बार-बार लोगों से आह्वान कर रही है कि किसी भी अंजान शख्स को अपनी बैंक डिटेल, सीवीवी, पिन या अन्य जानकारी साझा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed