फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person arrested in religious books burning case

धार्मिक पुस्तकें जलाने के मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के घर से ये मिला

Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 12 Dec 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
one person arrested in religious books burning case

धार्मिक स्थलों पर हमले और मेलियों में पवित्र पुस्तकें जलाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


उसके घर पर तलाशी के दौरान पिपलीवाला धार्मिक स्थल से चोरी हुए डीपीआर, सीसीटीवी कैमरे, पवित्र पुस्तक के पन्ने व अन्य उपकरण भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। फिलहाल, उसे पिपलीवाला में कैमरे तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे मेलियों में धार्मिक पुस्तकें जलाने के मामले की एफआईआर में ट्रांसफर किया जाएगा। पांवटा साहिब के मेलियों स्थित धार्मिक स्थल में तीन दिसंबर की रात आगजनी हुई थी। धार्मिक स्थल में रजाइयां और लगभग 40 पवित्र पुस्तकें भी जलाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले पर धार्मिक स्थल में तनाव हो गया। लोगों ने दूसरे ही दिन घटना पर आक्रोश जताते हुए चक्का जाम कर दिया। जबकि दो दिन पहले ही नाहन और पांवटा में प्रदर्शन हुए। इस मामले में पुलिस ने टोका नगला निवासी साजिद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

लोगों ने किया था चक्का जाम

one person arrested in religious books burning case

इस मामले पर धार्मिक स्थल में तनाव हो गया। लोगों ने दूसरे ही दिन घटना पर आक्रोश जताते हुए चक्का जाम कर दिया। जबकि दो दिन पहले ही नाहन और पांवटा में प्रदर्शन हुए। इस मामले में पुलिस ने टोका नगला निवासी साजिद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी ने यह धार्मिक स्थल से कैमरे क्यों चुराए, इसका फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने आरोपी से पिपलीवाला में सात अक्तूबर को चोरी हुए डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे, पावर केबल, अडेप्टर बरामद किए हैं। 

प्रारंभिक जांच में उसे पिपलीवाला में हुई वारदात को लेकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मेलियों में हुई वारदात में भी उसी का हाथ था। पूछताछ में उसने काफी हद तक कबूल भी कर लिया है। 

पवित्र पुस्तक के करीब 350 पन्ने भी बरामद किए

one person arrested in religious books burning case
उसके घर पर संदूक से पुलिस ने पवित्र पुस्तक के करीब 350 पन्ने भी बरामद किए हैं। पिपलीवाला से चोरी सामान की दुकानदार से शिनाख्त भी करवाई गई है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति रात को घूमता है। 

संदिग्ध होने पर उसे पूछताछ को बुलाया गया। पूछताछ में कुछ खुलासे हुए तो शक के आधार पर उसके घर में तलाशी ली गई, जहां से उक्त सामान बरामद हुआ। दुकानदार से इसकी शिनाख्त भी करवाई गई है। पिपलीवाला में फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। 

अब आरोपी के फिंगर प्रिंट लेकर इसकी मैचिंग करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी सनकी होने के साथ ही शातिर भी था। वह रात को अपना मोबाइल घर पर रखकर निकला करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed