{"_id":"5dd572d38ebc3e5495361cde","slug":"one-lakh-withdrawn-from-account-of-the-employees-posted-in-dc-office-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त कार्यालय शिमला में तैनात कर्मचारी के खाते से एक लाख उड़ाए, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उपायुक्त कार्यालय शिमला में तैनात कर्मचारी के खाते से एक लाख उड़ाए, पढ़ें पूरा मामला
Wed, 20 Nov 2019 10:37 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Nov 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त कार्यालय के एक कर्मचारी के खाते से शातिर एक लाख उड़ा ले गए। रमेश चंद मेहता पुत्र केवल राम मेहता, डाकघर ननखड़ी तहसील रामपुर उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत हैं। इससे पहले कि ठगी का अहसास होता, शातिर उनके खाते से करीब 1 लाख रुपये उड़ा गए थे। अलग-अलग एटीएम के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। शिकायत के आधार पर सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि मालरोड के समीप एसबीआई ब्रांच में खाता है। सोमवार की रात को बैंक से मोबाइल पर आए मेसेज देखे तो हैरान रह गया। खाते से एक लाख रुपये रकम गायब थी। पीड़ित ने बैंक जाकर इसकी सूचना दी। बैंक अधिकारियों ने बताया कि शातिर ने एटीएम के माध्यम से पैसों की निकासी की है।
विज्ञापन
अनाज मंडी के पीएनबी एटीएम से पैसे निकले गए है। इसके अलावा हरियाणा में भी एटीएम से कुछ पैसों की निकासी हुई हैं। शातिर ने पीड़ित के खाते से करीब चार से पांच बार पैसों की निकासी की है। इधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला पेश आया है। सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन