{"_id":"5ff48e5d8ebc3e2e670a6fb9","slug":"one-crore-value-seven-kilograms-of-opium-caught-in-shimla-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में एक करोड़ की पौने सात किलो अफीम पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला में एक करोड़ की पौने सात किलो अफीम पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Jan 2021 11:07 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की रोकथाम के लिए चलाए अभियान में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। शिमला पुलिस ने शोघी में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को 6.885 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान भगत बहादुर (58) गांव स्पीलो तहसील पूह, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है। मंगलवार दोपहर इसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी अफीम की खेप लेकर दिल्ली जा रहा था। वह नशा माफिया के संपर्क में था और दिल्ली उसे ड्रग डीलर को सप्लाई देनी थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक एसआईयू टीम प्रभारी अंबी लाल की अगुवाई में ख्वारा चौकी के पास नाका लगाया था। सुबह करीब चार बजे छितुकल-चंडीगढ़ रूट की बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें 27 नंबर सीट पर बैठे नेपाली से तलाशी में यह अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने नशे के पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि नेपाली मूल के व्यक्ति को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के तार कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
हिमाचल की अफीम अधिक मांग
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सोमवार रात रिकांगपिओ-हमीरपुर बस से वह शिमला पहुंचा था। मंगलवार तड़के सुबह उसने दिल्ली जाने के लिए टिकट लिया और एसआरटीसी की बस में बैठ गया। बताया कि स्पीति वैली में उसका अपना ढाबा है। दिल्ली के ड्रग डीलर उसके संपर्क में हैं। हिमाचल के अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक मांग है।
विज्ञापन