फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one arrested with four kg charas in kullu himachal pradesh

पतलीकूहल में पकड़ी चार किलो चरस, युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 09:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/पतलीकूहल
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/पतलीकूहल Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
one arrested with four kg charas in kullu himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में भी कुल्लू पुलिस नशे के खिलाफ सतर्क है। इसके लिए नाकाबंदी और गश्त का दौर लगातार जारी है। पुलिस ने पतलीकूहल थाना के तहत एक युवक को 4.100 किलो चरस के साथ दबोचा है। आरोपी नशे की खेप को पिट्ठूू बैग में लेकर जा रहा था। जैसे ही उसने सामने से पुलिस की गाड़ी आती हुई देखी तो उसने बैग पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। तभी फागली ढोग नामक जगह के पास विनय कुमार (29), पुत्र दिले राम निवासी गांव नाहीं, डाकघर गुशैणी, तहसील बंजार, जिला कुल्लू फोजल सड़क से डोभी की ओर पैदल आ रहा था। उसने पीठ पर एक एक पिट्ठू बैग उठाया था। इस दौरान जब उसने पुलिस वाहन को डोभी की तरफ से आते देखा तो युवक ने अपने बैग को पहाड़ी की ओर फेंक दिया।
विज्ञापन


जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि बैग में चरस की खेप है। बैग की तलाशी करने पर इसमें चार किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की। कहा कि पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed