फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one arrested in nahan supplying drugs to students.

नशीली दवाओं की खेप के साथ दबोचा

Wed, 20 Jan 2016 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 20 Jan 2016 01:11 PM IST
विज्ञापन
one arrested in nahan supplying drugs to students.

स्कूली विद्यार्थियों को नशीली दवाओं की तस्करी करने के एक आरोपी को नाहन पुलिस ने नशीले कफ सिरप की 56 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं का सेवन भी करता रहा है और तस्करी में भी संलिप्त है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बशिवान ने मंगलवार को खुलासा किया कि आरोपी प्रीतम सिंह (42) निवासी मकान नंबर-2232/4 मोहल्ला शमशेर गंज नाहन जिला सिरमौर के कब्जे से पुलिस ने नशीली कफ सिरप 100 मिलीलीटर की 56 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी लंबे समय से नाहन और आसपास क्षेत्र में इसकी तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशीले पदार्थ को सिरमौर और हरियाणा की सीमा से लगते हरिपुरखोल और बिलासुपर के आसपास से लेकर आता है और नाहन में एक-एक शीशी 200 रुपये से अधिक दामों में बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। नशीली दवाओं की तस्करी में आरोपी के और कौन-कौन साथी संलिप्त हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा-21 एनडी एंड पीएस

एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को नाहन कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ सिरमौर पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

टायर पंचर लगवाते कार से उड़ा लिए लाखों-
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एक उद्योगपति की आंखों में धूल झोंक कर लाखों रुपये का सामान उड़ाने का मामला सामने आया है। कालाअंब क्षेत्र के एक कारोबारी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह अपनी कार का पंचर लगवा रहा था कि इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसकी कार में रखे लाखों की नकदी, सूटकेस, लैपटॉप, बैग जिसमें जरूरी कागजात, चैक बुक थी, उड़ा ले गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने इसकी पुष्टि की। पुलिस इस बात को लेकर भी असमंजस में है कि उद्योगपति ने लाखों रुपये की चोरी की शिकायत आखिर पांच दिन बाद क्यों दर्ज करवाई।

पुलिस थाना कालाअंब स्थित तीन उद्योग के मालिक पुनीत बत्रा निवासी सेक्टर-7 अंबाला शहर (हरियाणा) ने बीते रविवार को कालाअंब में मामला दर्ज करवाया कि बीते 13 जनवरी को सुबह करीब 10 जब वह अपनी फैक्ट्री से त्रिलोकपुर रोड पर निकला।


इस दौरान उसकी कार के तीन टायर किसी पंचर हो गए। जब वह पंचर लगवाने के लिए समीप की दुकान में रुका तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने इसकी गाड़ी से एक सूटकेस, लैपटॉप, चेक बुक, 2.35 लाख रुपये नकद और सेमसंग टेब आदि निकाल ले गए। इसकी भनक उसे कुछ देर बाद लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed