फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old lady murdered for jewellery at shimla.

गहने पहनने का ऐसा चढ़ा भूत कि कातिल बन गई महिला

Mon, 21 Sep 2015 10:08 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
old lady murdered for jewellery at shimla.

सोने चांदी के गहने पहनने का बुजुर्ग महिला को ऐसा शौक चढ़ा कि वह कातिल तक बन गई। बेलन से वार कर उसने एक और बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली। शिमला शहर में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे का बड़ा सच अब सामने आ रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार की महिला से पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गहनों के लिए ही बुजुर्ग महिला की हत्या की साजिश रची गई थी। हत्या करने वाली उषा ने सोच समझकर कत्ल की साजिश रची थी। आरोपी महिला दो साल पहले ही नगर निगम से सेवानिवृत्त हुई है। भजन-कीर्तन करने की उम्र में गहनों का लालच कर वृद्धा को मौत के घाट उतारने वाली बुजुर्ग महिला के इस कारनामे से हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी वारदात

old lady murdered for jewellery at shimla.

आरोपी महिला से यह अचानक नहीं हुआ, उसने सोच समझ कर कत्ल की साजिश रची। इस बात का खुलासा अब तक की पुलिस तफ्तीश में हुआ है। आरोपी महिला अपने साथ पकड़े गए पुरुष आरोपी को निर्दोष बता रही है और हत्या में केवल अपना हाथ बता रही है। सोमवार को पुलिस आरोपी महिला की निशानदेही पर जेवर बरामद करेगी।

कृष्णानगर की रहने वाली प्रकाशो देवी डीडीयू अस्पताल से सेवानिवृत्त हुई थी। इन्हें गहने पहने का शौक था। इसने अपनी जान पहचान की महिला को मौत के घाट उतार दिया। फिर उसके गहने लूट लिए। महिला ने ये सारी बात कबूल भी कर ली है। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी महिला दूसरे आरोपी को निर्दोष बता रही है। इसकी तफ्तीश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed