{"_id":"5d47db818ebc3e6caa3bbb22","slug":"obscene-video-viral-in-kullu-woman-leader-lodges-fir-in-it-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला नेता ने दर्ज करवाया आईटी एक्ट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला नेता ने दर्ज करवाया आईटी एक्ट का मामला
Mon, 05 Aug 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया में वायरल अश्लील वीडियो के साथ कुल्लू की एक महिला नेता का फोटो अटैच करने पर कुल्लू सदर थाना में शिकायत दर्ज की गई है। इस महिला नेता ने ई-मेल के माध्यम से दी शिकायत में आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सख्ती कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शिकायत का संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया है, इसकी जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले माह कुल्लू में एक महिला नेता और एक अन्य नेता के अश्लील वीडियो से हड़कंप मच गया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। भाजपा के एक नेता ने पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में दस लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
