नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत एक निजी शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा ने रविवार देर शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्रा सरकाघाट क्षेत्र की निवासी है।
मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें छात्रा ने आत्महत्या के लिए बीमारी को वजह बताया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना।
पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम छात्रा ने शिक्षण संस्थान के हॉस्टल के कमरे में खुद को बंद कर लिया।
अपने ही दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान
जिस पर साथी छात्राओं ने कमरे को खटखटाया लेकिन, छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर साथी छात्रा ने वार्डन को मामले की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने दरवाजे को तोड़ा।
कमरे में छात्रा ने अपने ही दुपट्टे से पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। जिस पर संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेने के साथ छात्रा का सुसाइट नोट भी बरामद किया।
जिसमें छात्रा ने किसी को आत्महत्या के जिम्मेवार नहीं ठहराया है। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपनी बीमारी को वजह बताया है। पुलिस ने शव का सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। लड़की के पास सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें लड़की ने बीमारी को वजह बताया है।