{"_id":"5e35633a8ebc3e4b1518a0c0","slug":"nine-lakh-rupees-recovered-from-passenger-in-himachal-transport-corporation-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की बस में यात्री से नौ लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिवहन निगम की बस में यात्री से नौ लाख रुपये बरामद
Sat, 01 Feb 2020 05:08 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 01 Feb 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के चंबा से इंदौरा जा रही सरकारी बस में यात्री से पुलिस ने साढ़े नौ लाख रुपये बरामद किए। यात्री के पास रुपयों को लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे। रुपयों को आबकारी और कराधान विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम ने बनीखेत के पास नाका लगा रखा था। चंबा से इंदौरा जा रही सरकारी बस को भी पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। इसी दौरान बस की सीट नंबर 25 पर बैठा यात्री नीरज कपूर, पुत्र राम कपूर, निवासी अमृतसर घबरा गया और उसने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे दबोच लिया और तलाशी के दौरान उससे नौ लाख रुपये मिले। इतनी बड़ी रकम को लेकर जब यात्री से यात्रा करने बारे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वह खुद को आभूषण कारोबारी बता रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि सरकारी बस में यात्री से पुलिस ने साढ़े नौ लाख रुपये जब्त किए हैं। इस राशि को आबकारी और कराधान विभाग के पास सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन