फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   newly wed girl committed suicide

पति के तानों से तंग आकर फंदे पर झूली नवविवाहिता

Tue, 09 Feb 2016 09:01 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:01 AM IST
विज्ञापन
newly wed girl committed suicide

दो माह पहले शादी के बंधन में बंधी नवविवाहिता फंदे पर झूल गई। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। उधर, टांडा में महिला की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने आशंका जताई कि महिला को मारकर लटकाया गया है। पुलिस ने मां श्रेष्ठा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नगरोटा बगवां के मूमता में रहने वाली 25 वर्षीय लता देवी को फंदा लगाने के बाद गंभीर हालत में टांडा अस्पताल ले जाया गया। टांडा में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके के गांव की तरफ से कई लोग टांडा पहुंचे।

विज्ञापन

आरोप, पति देता था ताने

newly wed girl committed suicide

गुस्साए लोगों ने आशंका जताई कि महिला को मार कर लटकाया गया है। पुलिस कर्मी भी स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पहुंचे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि महिला को उसका पति अकसर ताने देता था कि वह उसके साथ चलने के लायक नहीं है। पहले भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। महिला ने मायके जाने की भी इच्छा जताई, लेकिन उसे नहीं जाने दिया गया।

महिला की शादी दिसंबर 2015 में हुई थी। टांडा पुलिस ने लोगों को समझाकर उन्हें शांत किया। अतिरिक्त थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति राजीव को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने विवाहिता की माता श्रेष्ठा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed