{"_id":"c67b8f7be3816cea47270046a010248e","slug":"new-born-baby-deadbody-found-near-beas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी के किनारे मिला नवजात का शव, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास नदी के किनारे मिला नवजात का शव, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू से सटे रामशिला के शांगरीबाग में एक लावारिस नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को ब्यास नदी के किनारे रेत निकालने के लिए बनाए गए तालाब में रखा था। तालाब के पानी में सांस न आ सकने के चलते दमघुटकर नवजात शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि ब्यास नदी के वामतट पर शांगरी बाग में एक नवजात लड़के का शव मिला है। लिहाजा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शिशु की गर्भनाल भी उसके साथ लिपटी थी। उसके आसपास कोई वस्त्र भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि पुरूष वर्ग के इस नवजात शिशु को किसी कलयुगी मां ने जानबूझकर मारने के मकसद से ही अलसुबह तालाब में रखा था। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि वे भी हैरान है कि आखिर कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है जो अपने ही जिगर के टुकड़े को गर्भनाल समेत पानी में डूबोने के बाद अपना रास्ता नाप ले।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि इस केस में पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। जल्द ही इस केस में बढ़ा खुलासा हो सकता है।