{"_id":"ad871202c7e79b8103479a51c3a37e51","slug":"nepali-person-murdered-at-kufri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहसबाजी के बाद कर डाली नेपाली की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहसबाजी के बाद कर डाली नेपाली की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, कुफरी (शिमला)
Updated Sat, 31 Oct 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते कुफरी के पास गलू में शुक्रवार रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह नेपाली का शव उसी के अस्थायी डेरे के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ठियोग और फागू से पुलिस दलों ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मोहन भंडारी उर्फ नेता नामक यह नेपाली पांच महीनों से गलू कलां के लायकराम नामक किसान के पास रहता था और दिहाड़ी पर काम करता था। शुक्रवार रात को उसकी दो साथियों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट के वक्त एक नेपाली रात को ही कहीं भाग गया, जबकि मोहन भंडारी नेपाली शनिवार सुबह मृत हालत में सामने खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल था। पुलिस की ओर से छानबीन के बाद मृतक के शरीर पर मारपीट के निशान होने से यह आशंका जताई गई कि इसकी मौत मारपीट से हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। घायल नेपाली को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को मामले में पूछताछ के लिए थाने तलब किया है। घायल नेपाली से भी मामले को लेकर पूछताछ हो रही है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और डीएसपी ठियोग रत्न नेगी की अगुवाई में टीम देर शाम तक जांच में जुटी थी।