{"_id":"5d56b8358ebc3e899e2f5c2f","slug":"naughty-elements-broke-martyr-s-statue-in-rajgarh-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने शहीद की प्रतिमा तोड़ी, लोगों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने शहीद की प्रतिमा तोड़ी, लोगों में रोष
Fri, 16 Aug 2019 07:35 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद पार्क में लगी शहीद हितेश शर्मा की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा का सिर तोड़ दिया और इसे नाले में फेंक दिया। इस घटना के बाद लोगों में रोष पनप गया है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार बताया गया कि शहीद पार्क शराबियों का अड्डा बन गया है। इस पर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। शरारती तत्वों ने शहीद का अपमान किया है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश चौहान की अगुवाई में शुक्रवार को तहसीलदार विवेक नेगी से मिला।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रतिमा को पुन: स्थापित करने की मांग की। ग्रामीणों ने शिकायत पत्र की प्रति उपायुक्त को भी भेजी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शहीद हितेश के बड़े भाई राजेश शर्मा, पझौता स्वतंत्रता सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, बलबीर बघनाल, पंचायत उप प्रधान रमेश ठाकुर और रत्न ठाकुर ने बताया कि शहीद पार्क हाब्बन में क्षेत्र के दो शहीदों भीम सिंह और हितेश शर्मा की प्रतिमाएं लगी हुई हैं।
विज्ञापन
पार्क में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब की खाली बोतलें पार्क में बिखरी रहती हैं। पहले भी इन प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया था। शरारती तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि शहीद की प्रतिमा का सिर तोड़ दिया गया। इसकी सूचना वीरवार को फोन पर पुलिस को दी। पुलिस को प्रतिमा का सिर दूर नाले में पड़ा हुआ मिला। तहसीलदार विवेक नेगी ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन