{"_id":"58d7ed354f1c1b14301a22e9","slug":"narcotics-control-bureau-seized-28-kg-charas-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी ने बरामद की 28 किलो चरस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनसीबी ने बरामद की 28 किलो चरस, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 27 Mar 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति को 28 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार की डिक्की में चरस को रखकर ले जा रहा था। इस शख्स का कुल्लू में ट्रांसपोर्ट का बड़ा बिजनेस बताया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह मथुरा में एक व्यक्ति को चरस की डिलीवरी देने जा रहा था।
विज्ञापन
एनसीबी के जोनल निदेशक माधो सिंह ने बताया कि आरोपी अपने वाहन में सैलानियों को घुमाने की आड़ में लंबे समय से चरस तस्करी कर रहा था। लिहाजा, एनसीबी ने जाल बिछाकर उसे काबू कर लिया है। वहीं, कुल्लू के एसपी पदम चंदन ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में सूचना नहीं है।
विज्ञापन