फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   naked dead body of girl and boy found in sirmouri taal jungle

नग्न अवस्था में मिले लापता युवक-युवती के शव

Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर) Updated Sat, 20 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
naked dead body of girl and boy found in sirmouri taal jungle

जंगल में एक युवक और युवती के शव नग्न अवस्था में बरामद हुए हैं। दोनों ही 15 अगस्त से लापता चल रहे थे। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। पांवटा-शिलाई सड़क मार्ग से सटे सिरमौरी ताल के जंगल में एक युवक और युवती के शव बरामद हुए हैं। युवक और युवती दोनों ही 15 अगस्त से लापता चल रहे थे।

विज्ञापन


नग्न अवस्था में मिले शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पांवटा पहुंचाया है। दोनों की मृत्यु कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। इस मामले में जहां प्रेम प्रसंग के चलते दोनों द्वारा आत्महत्या करने की पुलिस को आशंका है, हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिलाई निवासी बबली 15 अगस्त से लापता चल रही थी। वह पांवटा बस में सफर कर रही थी। सतौन पहुंचने पर उसने परिजनों को इसकी सूचना भी दी थी लेकिन उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं, सतौन इलाके का नेत्र सिंह नामक युवक भी इसी दिन से लापता बताया जा रहा था। हालांकि इसकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिला सुराग

naked dead body of girl and boy found in sirmouri taal jungle

बुधवार को सिरमौरी ताल के जंगल में एक पुलिया के नीचे एक बाइक, युवती और युवक के मोबाइल और कुछ कपड़े बरामद हुए। इसके बाद अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने उनकी तलाश की। पुलिया से कुछ ही दूरी पर पत्थर में फंसे दोनों के शव बरामद हुए। एक बड़े पत्थर में एक तरफ युवती और एक तरफ युवक का शव था।

पुलिस के अनुसार दोनों ही शव नग्न अवस्था में थे। इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाने जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही खुलासा हो पाएगा कि दोनों की मृत्यु कैसे हुई।

दोनों ने आत्महत्या की या फिर किसी ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कार्रवाई कर रही है। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि फिलहाल सेक्शन 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed