फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder of truck driver in mining dispute at sangla kinnaur

खनन विवाद में ट्रक चालक की हत्या, शव नदी में बहाने का आरोप

Tue, 10 Sep 2019 08:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of truck driver in mining dispute at sangla kinnaur
प्रतीकात्मक तस्वीर

पूह खंड के एनएच-5 पर भगत नाले के साथ रेत खान में ट्रक चालक की हत्या कर शव सतलुज नदी में बहाने का आरोप है। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। पुलिस ने मारपीट, अपहरण और हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी  ट्रक चालक लापता है। पुलिस को मौके पर खून के धब्बे और चालक के जूते मिले हैं। 

विज्ञापन


नमज्ञा पंचायत के खाब निवासी प्रकाश चंद नेगी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोनम नेगी (28) रेत निकालने के लिए मजदूर के साथ गया था। इस दौरान निरमंड के चालक अनूप राम के साथ एक ही जगह से रेत निकालने को लेकर बहस और फिर हाथापाई हो गई। उनके मजदूर ने इसकी सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुल नौ लोगों ने उनके बेटे की हत्या के बाद शव सतलुज नदी में बहा दिया है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस को ट्रक चालक नहीं मिला है। मौके पर खून के धब्बे और चालक के जूते मिले हैं। मंगलवार को नमज्ञा पंचायत, खाब के ग्रामीणों और युवक सोनम के परिजनों ने प्रदेश सरकार, जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। लापता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 364, 341 और 34 के तहत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार हुए लोगों में संडुप नेगी (49) निवासी पूह, शशिभूषण नेगी (40) निवासी पूह, लक्ष्मण सिंह (38) निवासी पूह,  दिलाराम (43) निवासी निरमंड, अनूपराम (42) निवासी निरमंड, दलीप (28) निवासी नेपाल, गोरख (27) निवासी नेपाल, शंकर (42) निवासी नेपाल और नेपाल मूल के ही दीपक (32) शामिल हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि रेत खान से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed