फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in mandi.

मां-बहन की गाली पर सेवक ने काट डाला साधु

Sat, 09 May 2015 06:53 PM IST
Updated Sat, 09 May 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
murder  in mandi.

मां-बहन की गाली से गुस्साए सेवक ने साधु को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के मंडी जिले की सिधपुर पंचायत के सकोह हनुमान मंदिर का है। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे मंदिर के साधु रामदास त्यागी और सेवक कनाहकड़ू राम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। तैश में आकर कनाहकडू़ राम ने कुल्हाड़ी से साधु के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन


सिर पर हुए हमले से साधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को साधु ने अपने सेवक कनाहकड़ू राम को मंदिर की जमीन पर बाड़ लगाने के लिए बुलाया था। सेवक शाम को बाड़ लगाने के लिए साथ लगते सुरेश कुमार के घर से कुल्हाड़ी लेकर आया और काम में जुट गया।

विज्ञापन

कहासुनी को लेकर ही बढ़ गई बात

murder  in mandi.

इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। सुरेश कुमार की सूचना पर धर्मपुर थाना प्रभारी अमर सिंह और पंचायत प्रधान गंगा राम घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह साधु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साधु ने उसकी मां-बहन को गाली देना शुरू किया। साधु को इससे रोका तो वो उसे पीटने के लिए दौड़ा।

इसी बीच उसने साधु के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। साधु रामदास पांच वर्षों से मंदिर में रह रहा था। आरोपी सेवक का यहां अक्सर आना-जाना रहता था। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed