फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in bilaspur.

बेटे ने मां की गर्दन, छाती और सिर काट डाला

Sat, 27 Jun 2015 06:21 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
murder in bilaspur.

बेटे ने मां की गर्दन, छाती और सिर पर दराट से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने उस समय वारदात को अंजाम दिया जब मां सो रही थी। मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले का है। बरोटा गांव में सगे बेटे ने मां की गर्दन, छाती और सिर पर दराट से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी बेटे ने शुक्रवार रात को उस समय वारदात को अंजाम दिया जब उसकी मां कमरे में सो रही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बरोटा गांव के अजय कुमार (35) ने रात करीब 10 बजे कमरे में सो रही अपनी मां सुनीता (52) पर दराट से कई वार किए। अधमरी हालत में उसे वहीं छोड़ घर से चला गया।

विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान था अजय

murder in bilaspur.

घरवालों ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी तो सुनीता को खून से लथपथ देखा। उसे तुरंत भराड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पहले हमीरपुर और बाद में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आईजीएमसी में उसकी मौत हो गई। आरोपी अजय कुमार लदरौर चौक में दुकान करता है। वह पिछले दो दिनों से दुकान भी नहीं गया था।

अजय शादीशुदा है और उसकी दो बेटियां भी हैं। आरोपी अजय के पिता बिजली विभाग से रिटायर हुए हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल दराट को भी कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि अजय कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed