फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case sangla kinnaur.

सब्जी काटने वाले चॉपर से काट डाला गला

Fri, 20 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर) Updated Fri, 20 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
murder case sangla kinnaur.

हिमाचल के किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक के बाहर वीरवार रात एक ढाबा मालिक की सब्जी काटने वाले चॉपर से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार गला आधे से ज्यादा कटा हुआ था, जिससे लग रहा है कि उसका सिर धड़ से अलग करने की भी कोशिश की गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने खून से सना चॉपर बरामद कर लिया है। शक के आधार पर झारखंड निवासी को हिरासत में लिया है। ढाबा मालिक नेपाल मूल का रहने वाला था और बैंक के बाहर वर्षों से ढाबा चलाता था। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह पीएनबी के मैनेजर विजय चौहान ने सूचना दी कि यहां ढाबा चलाने वाले कर्ण बहादुर (35) का खून से लथपथ शव पड़ा है। उसकी आधी से ज्यादा गर्दन कटी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पाया कि ढाबे के अंदर सामान बिखरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खून से सना हुआ चॉपर भी बरामद किया। किन्नौर के एसपी राहुलनाथ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मान रहे हैं कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ होगा। शक के आधार पर झारखंड निवासी से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed