फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case in shimla

बेलन से वार कर बुजुर्ग महिला को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 19 Sep 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Sep 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
murder case in shimla

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के पास एक महिला की बेलन से वारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाली भी महिला ही है। बुजुर्ग महिला दस सितंबर से लापता थी। वीरवार देररात को एक व्यक्ति स्वर्णा ने पुलिस को उनके कमरे में शव होने की सूचना दी। इस पर सदर थाना से गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या का मामला दर्जकर एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उधर इस मामले को लेकर आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। महिला के परिजन इस मामले में हिरासत में ली गई एक महिला को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। मृतक महिला की पहचान प्रकाशो देवी (68) निवासी कृष्णानगर के रूप में हुई है। यह महिला रिपन अस्पताल से सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुई थी।

विज्ञापन

परिजनों ने साथी महिला पर जताया शक

murder case in shimla

महिला दस सितंबर को घर से पेंशन के कागजात बनाने के लिए निकली थीं। परिजनों के आरोपों के मुताबिक महिला ने कई तोला सोने के गहने पहन रखे थे। इसलिए वे जेवरों की लूट को ही हत्या का कारण बता रहे हैं। यहां मृतक महिला के परिजनों ने कृष्णानगर की एक अन्य महिला पर इस बुजुर्ग की हत्या करने का शक जताया है।

प्रकाशो को इसी महिला के साथ दस सितंबर को देखा गया था। परिजनों ने पूछताछ को लेकर पकड़ी गई महिला को उनके हवाले करने की मांग को लेकर दोपहर बाद आईजीएमसी में खूब हंगामा भी किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने दस सितंबर को ही महिला के गायब होने की शिकायत थाना सदर में दर्ज करवा दी थी।

ऊषा ने कबूल किया जुर्म

murder case in shimla

पुलिस के मुताबिक वीरवार रात को रिवोली सिनेमा कांप्लेक्स के एक कमरे में शव होने की सूचना उसी कमरे में रहने वाले जालंधर निवासी एवं फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर स्वर्णा ने दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम से मौके का मुआयना करवाया गया। सूचना देने वाले स्वर्ण को पूछताछ के लिए रात को ही पकड़ ले लिया था।

पुलिस टीम ने पिंजौर से कृष्णानगर की रहने वाली उषा को भी हिरासत में लिया है। इन दोनों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर पर कोई गहना नहीं था। शव भी काफी खराब हालत में मिला है। उधर एएसपी भजनदेव नेगी ने बताया कि पकड़ी गई ऊषा ने कबूल किया है कि उसने बेलन के वार से प्रकाशो की हत्या की है। पुलिस की छानबीन जारी है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के दौरान हुआ जमकर हंगामा

murder case in shimla

प्रकाशो की बहु कृष्णानगर निवासी रवि बाला और परिजनों का आरोप है कि दस सितंबर को उषा, प्रकाशो के साथ देखी गई थी। प्रकाशो पूरे कागजात के साथ पेंशन के कागज बनवाने के लिए डीसी दफ्तर को निकली थी। उस समय प्रकाशो ने सोने के कड़े, चेन और पेंडल सहित कई तोले सोना पहना हुआ था। उन्होंने शंका जताई है कि लूट के इरादे से उनकी सास की हत्या की गई।

पोस्टमार्टम को आईजीएमसी ले जाए गए शव के साथ पहुंचे परिवार वालों और परिजनों ने हत्या के शक में पकड़ी गई महिला को उनके हवाले करने की मांग की। इसे मामले को लेकर करीब तीन बजे तक खूब हंगामा मचा रहा। इस पर एएसपी भजन देव नेगी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात भी की और उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि पुलिस कानूनी तरीके से छानबीन कर रही है।

कहा कि वे पुलिस की कार्रवाई और जांच की प्रक्रिया पर पूरा भरोसा रखें। यदि यह हत्या का मामला है तो हत्यारों तक पुलिस जरूर पहुंचेगी। उन्होंने परिजनों से इस मामले से जुड़ी हर सूचना को गुप्त रूप से पुलिस को देने में सहयोग करने की अपील की।

तेजधार हथियार से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास

murder case in shimla

सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिले के सुंदरनगर में स्थानीय बीएसएल कॉलोनी के अंतर्गत पड़ने वाले एमडी गलू में एक व्यक्ति ने अपना गला तेजधार हथियार से काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस से मिली जानकारी से गुड्डू राम (32) निवासी टकोली क्षेत्र में घूमने के लिए आया था। इस दौरान विनोद कुमार पुत्र मनी राम निवासी एमडी गलू तहसील सुंदरनगर के पास कमरा किराये पर लेकर रुका था।

रात को करीब साढ़े नौ बजे कमरे में किसी तेजधार हथियार से गुड्डू राम ने अपना गला काट लिया। इसकी भनक लगने के बाद विनोद कुमार ने बीएसएल कॉलोनी थाना सुंदरनगर को सूचित किया। इसके बाद घायल अवस्था में व्यक्ति को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर उपचार के लिए लाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार के बाद व्यक्ति की स्थिति स्थिर बताई और घर भेज दिया। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि एमडी गलू में एक व्यक्ति ने वीरवार रात को अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed