फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   molestation case againest school teacher at chamba.

छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था टीचर, सरेआम पिटा

Fri, 16 Oct 2015 08:26 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
molestation case againest school teacher at chamba.

स्कूल की छात्राओं का यौन शोषण कर रहा एक शिक्षक आखिरकार गांववालों के हत्थे चढ़ गया। सरेआम पीटने के बाद इसे लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां प्राथमिक स्कूल की छात्राओं से दरिंदगी का मामला दर्ज हुआ है। प्राथमिक स्कूल में जेबीटी शिक्षक पर छात्राओं के यौन शोषण और उनसे अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


वीरवार को अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अभिभावकों ने पुलिस के सामने आरोपी की जमकर धुनाई भी की। पुलिस ने बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया। वीरवार करीब एक बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर अभिभावक चुवाड़ी थाना पहुंच गए, लेकिन यहां पुलिस ने तीन बजे तक कोई मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

छेड़खानी का ऐसे हुआ खुलासा

molestation case againest school teacher at chamba.

केस दर्ज न होने के बाद गुस्साए ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में चले गए, जहां एसडीएम ने डीएसपी चंबा से बातचीत की और पुलिस ने तीन बजे के बाद छात्राओं के बयान दर्ज करने शुरू किए। शाम तक करीब 15 छात्राओं के बयान पुलिस दर्ज कर चुकी थी, जिनमें ज्यादातर ने अध्यापक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ भादंसं की धारा 353 ए और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र धर्म चंद निवासी चलामा के रूप में हुई है। राजकुमार पूर्व सैनिक भी रहा है। पिछले चार साल से इसी स्कूल में कार्यरत है। उसके खिलाफ सीएचटी चमन कुमार ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। चमन कुमार ने बताया कि उसे राजकुमार की हरकतों पर शक था। इस संबंध में छात्राओं से पूछताछ की तो उन्होंने राजकुमार का चिट्ठा खोल दिया।

छानबीन करने पर आरोप सही पाए गए। जिसकी सूचना एसएमसी प्रधान जोगेंद्र कुमार को दी। पंचायत प्रधान हरिदास, पूर्व प्रधान जोगेंद्र, रविंद्र, विकास, करनैल, देवी चंद, कुंज लाल, धर्म चंद, हरि दास, निटू राम, कमल, सरोज, ओम प्रकाश थाने पहुंचे थे। उन्होंने अध्यापक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

पहले भी दे चुका है घटना को अंजाम

molestation case againest school teacher at chamba.

आरोपी अध्यापक राजकुमार इससे पूर्व भी ऐसी हरकतों को अंजाम देता रहा है। चार अप्रैल 2015 को उसकी ऐसी करतूत सामने आने पर उसने लिखित माफी मांगी थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और उसे दोबारा बहाल कर दिया गया।

डीएसपी को दी थी सूचना : एसडीएम

एसडीएम अमित मेहरा का कहना है कि उनके पास ग्रामीण आए थे। इस बारे में उन्होंने डीएसपी डलहौजी को दूरभाष पर सूचना दे दी थी। उन्होंने बताया कि इस मामले कठोर कार्रवाई की जाएगी।

छात्राओं के बयान ले रही पुलिस : डीएसपी
डीएसपी डलहौजी संतोष शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed