{"_id":"5c9249c7bdec221447632695","slug":"mobile-theft-accused-escaped-and-arrested-after-half-an-hours-by-police-in-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया मोबाइल चोरी का आरोपी, ऐसे दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया मोबाइल चोरी का आरोपी, ऐसे दबोचा
Wed, 20 Mar 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नालागढ़ अदालत में पेशी में लाया गया मोबाइल चोरी का आरोपी पुलिस कर्मचारियों की आंखों में धूल झोंककर फरार होने में सफल हो गया, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आधे घंटे के भीतर की उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
आरोपी गुरमुख सिंह पुत्र गुरचरण सिंह को बीते दिन बद्दी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मोबाइल चोरी के आरोपी में पकड़ा गया था। पुलिस बुधवार को आरोपी को रिमांड के लिए नालागढ़ अदालत में पेश करने के लिए लाई थी।
विज्ञापन
इसी बीच, मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। वह संत माधोदास कॉलोनी रोपड़, पंजाब का रहने वाला है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर अदालत से यह आरोपी पुलिस को चकमा देने में कैसे कामयाब हो गया? हालांकि, पुलिस ने बाद में आरोपी को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार को आरोपी को नालागढ़ अदालत में पेशी में लाया गया था। यहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना आग की तरह फैली और तुरंत पुलिस ने नाकाबंदी कर दी और सीमाओं को सील कर दिया।
यह आरोपी नालागढ़ से पंजाब की ओर भाग रहा था और नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर ढेरोंवाल में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। इसे अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा है।