{"_id":"994d3e8747a9c7e7e1754ed0d6a671c1","slug":"mms-of-lady-home-gaurd-at-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल ने बनाया महिला होमगार्ड का एमएमएस!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांस्टेबल ने बनाया महिला होमगार्ड का एमएमएस!
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 21 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध में एक महिला का कथित एमएमएस बनाया गया है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। पीड़ित होमगार्ड महिला ने शिकायत पुलिस चौकी दियोटसिद्ध में कर दी है। पुलिस ने बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। छानबीन की जा रही है। खबर की पुष्टि दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी छोटे राम ने की।
विज्ञापन
पुलिस मामले को दबाने में भी जुटी हुई है। दियोटसिद्ध में चैत्र माह मेले शुरू हुए हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। बटालियन के जवानों को दियोटसिद्ध की सराय में ठहराया गया है। होमगार्ड महिला ने आरोप लगाया है कि वह 16 मार्च को सराय के बाथरूम में स्नान कर रही थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ शौच के लिए गए पुलिस जवान ने उसका एमएमएस बना लिया। महिला होमगार्ड को इसकी भनक लग गई। उसने पुलिस चौकी में शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कांस्टेबल महिला होमगार्ड के आरोपों को नकार रहा है। दबाव के चलते अब महिला होमगार्ड ने भी गलतफहमी का तर्क दिया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी प्रभारी छोटे राम ने पुष्टि करते हुए कहा कि महिला होमगार्ड के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। महिला होमगार्ड ने गलतफहमी का तर्क दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई है। मामले की छानबीन जारी है।