फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   misbehavior with girl, threaten to kill family member.

पहले जबरदस्ती फिर कहा, मां बाप को मार डालूंगा

Sun, 25 Jan 2015 05:57 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
 misbehavior with girl, threaten to kill family member.

वह मोबाइल फोन पर बार बार कॉल करके तंग करता था। युवती की गलती बस यह रही कि उसने हल्के में लिया और इसकी शिकायत किसी से नहीं की। फिर अचानक एक दिन वह सामने आया और उससे बदसलूकी पर उतारू हो गया।

विज्ञापन


मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर थाना सराहां का है। यहां पर एक स्थानीय युवती ने एक युवक के खिलाफ पहले मोबाइल पर तंग करने और फिर हाथ पकड़कर जबदस्ती करने और मां बाप को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


युवती की शिकायत है कि युवक कई दिनों से उसे फोन करके परेशान कर रहा था। मगर उसे नहीं पता था कि उसके अनदेखी करने से युवक दरिंदगी पर उतर जाएगा।

बाजू से खिंचकर करने लगा जबरदस्ती

 misbehavior with girl, threaten to kill family member.

युवती के अनुसार 20 जनवरी को आरोपी युवक ने उसे बाजू से पकड़ा और इसके बाद खिंचतान करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बात को किसी को भी बताया तो वह उसके मां-बाप को जान से मार देगा।

जब परिवार की सुरक्षा पर सवाल आया तो मजबूर होकर युवती ने इस संदर्भ में परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद पुलिस ने युवती की शिकायत पर थाना पच्छाद में उपरोक्त युवक के खिलाफ धारा 354ए, 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
एएसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिवम कुमार निवासी राजगढ़ के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed