फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minor rape by uncle accused arrested in kangra

दरिंदगी की हदें पार! गोद ली नाबालिग भतीजी से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 May 2018 01:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Fri, 04 May 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Minor rape by uncle accused arrested in kangra

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विस क्षेत्र में रह रही पंजाब की एक नाबालिग लड़की से उसके मुंह बोले चाचा पर दुराचार का आरोप है। आरोपी ने पीड़िता को पालन-पोषण के लिए गोद लिया था और पिछले एक साल से पीड़िता और उसके पिता के साथ ही किराये के कमरे में रह रहा था। पीड़िता की मां चार बेटियों को छोड़कर चली गई है।

विज्ञापन


वीरवार को पीड़िता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आपबीती सुनाई कि रिश्ते में दूर का चाचा पिछले सात माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। थाना प्रभारी सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट और दुराचार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह पीड़ित लड़की अपनी एक छोटी बहन को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र गई। पीछे-पीछे उसका आरोपी चाचा भी पहुंच गया।
विज्ञापन


उसे देख लड़की जोर-जोर से रोने लगी। लड़की ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दुराचार की बात बताई। केंद्र प्रभारी ने लड़की के पिता को बुलाया और सीडीपीओ कार्यालय में उच्चाधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी चाचा करीब 7 माह से उससे दुराचार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले, फांसी की सजा मिलनी चाहिए

Minor rape by uncle accused arrested in kangra

पंजाब निवासी पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि वह पिछले 7 सालों से क्षेत्र में तीन कमरों के एक मकान में किराये पर रह रहा है। उसकी 4 नाबालिग बेटियां हैं। उसकी पत्नी उन्हें छोड़ कुछ वर्ष पहले चली गई थी। 41 वर्षीय आरोपी व्यक्ति रिश्ते में उसका छोटा भाई है।

आरोपी कुछ वर्ष पूर्व उसकी बड़ी बेटी (पीड़िता) और सबसे छोटी बेटी को गोद लेकर पंजाब चला गया था। एक साल पहले वह बेटियों को लेकर वापस उसके आ गया। आरोपी उसके साथ दुकान में काम करने लगा और मेरे ही किराये के मकान में रह रहा था।

आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता से शर्मनाक घटना का पता चला। डीएसपी कांगड़ा पूर्ण ठाकुर ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है। क्षेत्र के विधायक अरुण कुमार कूका ने कहा कि घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति को फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि औरों के लिए सबक साबित हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed