{"_id":"5d6a4d8d8ebc3e93d47d519a","slug":"minor-girl-rapled-while-working-in-field-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में काम कर रही नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेतों में काम कर रही नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 Aug 2019 04:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Aug 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाने बिलासपुर में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जिले के झंडूता उपमंडल के एक गांव में खेतों में काम कर रही एक नाबालिग से व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी भी मौके पर आ धमका और उसके दुष्कर्म किया। लड़की ने इस मामले में पहले झंडूता थाने में शिकायत की, वहां से उसे महिला थाने में भेजा गया जहां पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस नियम अनुसार अपनी कार्रवाई कर रही है।