फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Dharamshala Junior Engineer caught red handed accepting one lakh rupee bribe

नगर निगम में तैनात जेई एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2019 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
MC Dharamshala Junior Engineer caught red handed accepting one lakh rupee bribe
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी धर्मशाला के नड्डी में एक होटल का कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत के साथ नगर निगम धर्मशाला  के जेई को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ने आरोपी को धर्मशाला के चीलगाड़ी में शिकायतकर्ता महिला की गाड़ी से ऐन मौके पर दबोच लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नड्डी में होटल बना रही महिला से जेई जोगिंद्र सिंह ने कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने को दो लाख मांगे थे। उसे एक लाख रुपये की पहली किस्त देकर विश्वास में लिया गया। इसके बाद महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। विजिलेंस टीम ने जेई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन


महिला ने कनिष्ठ अभियंता को फोन करके बताया कि वह चीलगाड़ी रोड पर अपनी गाड़ी में पैसों सहित उसका इंतजार कर रही है। अपनी गाड़ी में बिठाकर महिला ने जैसे ही जोगिंद्र सिंह को पैसे थमाए, विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। राज्य सतर्कता विभाग उत्तरी क्षेत्र के एसपी अरुल कुमार ने बताया कि रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़े गए जेई को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed