{"_id":"914711141b82442319a9128341debb0c","slug":"mandi-suicide-by-girl-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वह घर पर थी अकेली और लगा लिया मौत को गले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वह घर पर थी अकेली और लगा लिया मौत को गले
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला के सैण मुहल्ला में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैण मुहल्ले में युवती मंगलवार को अपने घर में ही थी। इस बीच घर में सिलाई-कढ़ाई का कार्य कर रही थी। लेकिन करीब एक बजे युवती ने कमरे में दुपट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
युवती ने दरवाजा बंद कर रखा था। घटना के बाद परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शहरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि मृतका ने पढ़ाई पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में घर में ही सिलाई-कढ़ाई का कार्य करती थी। चौकी प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।