फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man kills his wife at rampur shimla.

बहस के बाद पत्नी को दी खौफनाक मौत

Sun, 15 Mar 2015 07:43 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
man kills his wife at rampur shimla.

ग्राम पंचायत शिवान के बैटी गांव में एक नेपाली व्यक्ति ने अपनी पत्नी की तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के शिमला का है। महिला का कत्ल कर आरोपी मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवान पंचायत के बैटी गांव में प्रेम सुख के घर में नेपाली मूल का मन बहादुर अपनी पत्नी के साथ पिछले करीब एक माह से रह रहा था। बीती रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।गुस्से में आकर मन बहादुर ने अपनी पत्नी मीना को तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

गर्दन पर किया तेजधार ‌हथियार से वार

man kills his wife at rampur shimla.

उसने महिला की गर्दन के पिछले हिस्से में वार कर घटना को अंजाम दिया। हालांकि मौके से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया हथियार गायब है। प्रेम सुख के बेटे मनोज ने पुलिस को घटना के बारे सूचित किया। पत्नी को मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की छानबीन में जुट गई है।

वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में खासा खौफ देखने को मिल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोम दत ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की छानबीन में जुटी है। आरोपी मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed