फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man killed wife over illicit relationship with sister in law in Himachal Pradesh

भाभी से थे अवैध संबंध, पत्नी को मार डाला

Mon, 16 Nov 2015 10:34 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
Man killed wife over illicit relationship with sister in law in Himachal Pradesh

बेटी की मौत से सदमे में आए परिजनों ने नया खुलासा किया। परिजनों का कहना है कि दामाद के भाभी से अवैध संबंध थे इसलिए साजिश रचकर उनकी बेटी को मार दिया गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र की पंचायत फस्टे के गांव गरियाली में विवाहिता शिल्पा की मौत मामले में पिता ने दामाद पर गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पिता ने कहा है कि दामाद के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने शिल्पा की जेठानी की भी हिरासत में ले लिया है। शिल्पा की शादी करीब एक साल पहले मुनीष कुमार के साथ हुई थी। शिल्पा के पिता सुनील कुमार का आरोप है कि उसके दामाद मुनीष कुमार का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन


इसी के चलते उसकी बेटी की हत्या की गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने शिल्पा की जेठानी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना में जेठानी से पूछताछ की जा रही है। पति और सास पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

Man killed wife over illicit relationship with sister in law in Himachal Pradesh

पूछताछ के दौरान अभी तक शिल्पा की मौत को लेकर पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी। गौर हो कि एक साल पहले शिल्पा की शादी मनीष कुमार निवासी गरियाली से हुई।

इसके बाद ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराली शिल्पा को मायके नहीं भेजते थे। दीपावली के अगले दिन शिल्पा का शव शाम करीब साढ़े छह बजे घर से करीब 700 मीटर की दूरी पर मिला। शव सुनसान जगह पर था, जहां किसी का अकेले पहुंचना मुश्किल है।

पुलिस को घटनास्थल पर जहरीला पदार्थ भी मिला है, लेकिन मौके पर मृतका के तड़पने का कोई निशान नहीं है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने शिल्पा की जेठानी को हिरासत में लिया है। पति और सास पहले ही न्यायिक हिरासत में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed