फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man kidnapped and beaten up by goons

सरकारी गवाह का पति किडनैप, पीट-पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
man kidnapped and beaten up by goons

जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगती बैंक कॉलोनी में दूध देने आए एक अधेड़ को तीन युवकों ने जबरन गाड़ी में डालकर किडनैप कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक अधेड़ को गाड़ी में दडूही पंचायत के तहत मटाहनी-पक्का भरो सड़क मार्ग पर ले गए और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। यह मामला शुक्रवार रात का है।

विज्ञापन


किसी तरह जान बचाकर अधेड़ पास के गांव में अपने रिश्तेदार के घर छुप गया। इसके बाद रिश्तेदारों ने पंचायत प्रधान को दूरभाष पर मामले की जानकारी दी। पंचायत प्रधान के साथ पीड़ित पक्ष पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को टीम रवाना कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति की पत्नी करीब 13 फरवरी, 2016 को 13 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ हुए कुकर्म मामले में सरकारी गवाह है। घायल व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित व्यक्ति रमेश चंद निवासी गांव दुल्हेड़ा ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह रोजाना की तरह बैंक कॉलोनी हमीरपुर में दूध बेचने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धचानो मंदिर के समीप पहले से घात लगाकर बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में डाला और मटाहनी के समीप उसे खूब पीटा। बड़ी मुश्किल से अपने आपको बचाया।


इसके बाद पुलिस में तीनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बौद्ध ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित के बयान कलमबद्ध कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर केस की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed